Monday, 7 May 2018

प्रतापगढ़, चित्तौड़, भीलवाड़ा जिले के 30 से ज्यादा स्कूलों के 3000 छात्रों ने वैज्ञानिक सोच को समझा

चित्तौड़गढ़

                                       जिला मुख्यालय पर उदयपुर रोड स्थित नीरजा मोदी विद्यालय व विजन कॉलेज के तत्वावधान भारतीय अनुसंधान संगठन(इसरो) की प्रदर्शनी में दूसरे दिन शुक्रवार को चित्तौड़, प्रतापगढ़ एवं भीलवाड़ा जिले के 30 से अधिक स्कूलों के तीन हजार विद्यार्थी अंतरिक्ष के महाज्ञान से रूबरू होते हुए और कुछ पलों के लिए उन्होंने ऐसा अहसास किया कि वे अंतरिक्ष में वैज्ञानिकों के साथ है। सैटेलाइट से जुड़ी विज्ञान की अब तक की यात्रा से जुडे़ सवालों का इसरो के वैज्ञानिकों ने जवाब देते हुए जिज्ञासा को शांत करने का प्रयास किया। दूसरी और इसरो के वैज्ञानिकों द्वारा एक ट्रैंड कॉलेज के विद्यार्थियों ने बोलचाल की भाषा में सैटेलाइट का अपने जीवन एवं देश के लिए महत्व बताया।

प्रदर्शनी का उदघाटन करते हुए बतौर मुख्य अतिथि सांसद सीपी जोशी ने इसरो की इस प्रदर्शनी को जिला मुख्यालय पर लाने के नीरजा मोदी के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास हर शैक्षणिक संस्थानों को करना चाहिए ताकि बच्चे हमारे देश की वैज्ञानिक सोच से रूबरू हो सके। इसरो के वैज्ञानिकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह हमारे जिले के बच्चों का सौभाग्य है कि आप हम सबके बीच में आए हो। वैज्ञानिकों की सोच एवं वैज्ञानिकों से साक्षात्कार रूबरू होने से स्कूलों के हजारों बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित होगी।

इसरो के वैज्ञानिकों को सम्मानित किया...

इसरो के वैज्ञानिक दीपक पंड्या, रश्मिना शाह, जितेंद्र खरड़े, योगेश देथोलिया का सांसद सीपी जोशी सहित नीरजा मोदी स्कूल एवं विजन कॉलेज प्रशासन ने सम्मानित किया। डायरेक्टर प्रशांत बाजपेई ने बताया कि वैज्ञानिक दल ने कक्षा 11 व 12 के समस्त विद्यार्थियों को इसरो में करिअर कैसे बनाए की भी जानकारी दी।

No comments:

Post a Comment

135 दिन बाद एक सितंबर से खुलेंगे स्कूल:9वीं-11वीं की सुबह 7:30 से 12:30 तक लगेगी क्लास, 10वीं-12वीं वालों को 8 बजे से जाना होगा, पेरेंट्स की लिखित में अनुमति जरूरी...

 बीकानेर लेखक: दिलीप सिंह पंवार बीकानेर जिले में 56 और सबसे अधिक बाड़मेर जिले में 113 स्कूलों को क्रमोन्नत किया गया है। - Dainik Bhaskar बीक...