Tuesday, 8 May 2018

5 हजार व्याख्याता पदों पर होगी भर्तियां

अजमेर.

प्रदेश के सरकारी स्कूलोंं में 5 हजार स्कूल लेक्चरर की भर्ती होगी। ये सारे पद प्रदेश के छात्र स्कूलों में ही भरे जाएंगे, छात्रा स्कूलो के लिए इनमें से एक भी पद नहीं है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा इन पदों पर भर्ती की जाएगी। आयोग द्वारा इन पदों के लिए ऑन लाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 मई से शुरू की जा रही है।

इन पदों पर होगी भर्ती

- आयोग द्वारा सरकारी स्कूलों में 20 विषयों में स्कूल लेक्चररों के 5 हजार पदों के लिए भर्ती होगी। आयोग ने इनका विस्तृत विवरण जारी कर दिया है।

- आयोग की वेबसाइट www.rpsc.rajasthan.gov.in पर विस्तृत दिशा-निर्देश उपलब्ध हैं। लेकिन इस विज्ञापन के सामने आने के बाद महिला अभ्यर्थी राज्य सरकार से खफा नजर आ रही हैं। कारण, महिला अभ्यर्थियों का आरोप है कि राज्य सरकार द्वारा महिला शिक्षण संस्थानों की अनदेखी की गई है।

- महिला अभ्यर्थियों का कहना है कि पूर्व में जो भी भर्ती निकली हैं, उनमें छात्र और छात्रा संस्थाओं के अलग-अलग पद होते थे। च्वाइस में भी छात्र या छात्रा संस्थान भरवाए जाते रहे हैं।

- राज्य सरकार ने वर्ष 2015 में स्कूल लेक्चरर के 13 हजार 98 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला था। इनमें 12 हजार 910 पद छात्र संस्थाएं में 18 विषयों के लिए थे, जबकि छात्रा संस्थाओं के लिए अलग से 188 पद थे। कुल 9 विषयों में छात्रा संस्थाओं में भर्ती की गई थी। इस बार राज्य सरकार ने छात्रा संस्था के लिए अलग से पद नहीं घोषित किए हैं।

- छात्रा संस्थाओं के अलग से पद होने पर महिला अभ्यर्थी छात्रा संस्थाओं को ही प्राथमिकता देतीं, लेकिन इस बार महिला अभ्यर्थियों को अब छात्र संस्थाओं में ही आवेदन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

2018 की भर्ती में हिंदी, राजनीति विज्ञान, भूगोल और इतिहास में अधिक पद

आयोग द्वारा जारी विवरण के अनुसार स्कूल लेक्चरर हिंदी के सर्वाधिक 849 पदों पर भर्ती होगी। इसके बाद राजनीति विज्ञान के 815 पदों के लिए भर्ती होगी। तीसरे नंबर पर भूगोल के 782 पद भरे जाएंगे और चौथे नंबर पर इतिहास विषय में 613 पदों के लिए भर्ती होगी। इधर लेक्चरर कृषि के 370 पदों के लिए भी भर्ती निकली है। माना जा रहा है कि लंबे समय बाद इन पदों के लिए भर्ती निकली है।

No comments:

Post a Comment

135 दिन बाद एक सितंबर से खुलेंगे स्कूल:9वीं-11वीं की सुबह 7:30 से 12:30 तक लगेगी क्लास, 10वीं-12वीं वालों को 8 बजे से जाना होगा, पेरेंट्स की लिखित में अनुमति जरूरी...

 बीकानेर लेखक: दिलीप सिंह पंवार बीकानेर जिले में 56 और सबसे अधिक बाड़मेर जिले में 113 स्कूलों को क्रमोन्नत किया गया है। - Dainik Bhaskar बीक...